facebookmetapixel
J&K के किसानों को बड़ी राहत! अब रेलवे कश्मीर से सीधे दिल्ली पार्सल वैन से पहुंचाएगा सेब, ‍13 सितंबर से सेवा शुरूITR Filing 2025: क्या इनकम टैक्स रिटर्न में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से हुई आय के बारे में बताना जरूरी है?मुश्किल में अदाणी! रिश्वत केस सुलझाने की कोशिश ठप, आखिर क्यों आई ऐसी नौबतUP: नए बिजली कनेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव, लगाए जाएंगे सिर्फ स्मार्ट प्रीपेड मीटरभारत पर लगने जा रहा था 100% टैरिफ? क्या हुई ट्रंप और EU के बीच बातचीतयूपी सरकार की नई पहल, कृषि‑पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘फार्म‑स्टे’ योजना₹10 से कम कीमत वाले ये 5 पैनी स्टॉक्स 48% तक दे सकते हैं रिटर्न, चार्ट पर दिखा ब्रेकआउट‘मां भारती की सेवा में समर्पित जीवन’… मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी का बधाई संदेश3 साल में ₹8 लाख EMI चुकाई, लेकिन लोन घटा सिर्फ ₹82000! कैसे करें प्लानिंग, बता रहे हैं एक्सपर्ट27% करेक्ट होने के बाद फिर दौड़ने को तैयार ये Defence PSU Stock, 40% की बड़ी छलांग का अनुमान

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट का दावा, मिला आयकर का नोटिस

‘लोग सोचते हैं कि नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसा नहीं है। मैं नोटिस का जवाब कानूनी तौर पर दूंगा।’

Last Updated- July 10, 2025 | 11:03 PM IST
Income Tax

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर उनसे 2019 और 2024 के राज्य विधान सभा चुनावों के बीच उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। औरंगाबाद (पश्चिम) से विधायक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के वरिष्ठ नेता शिरसाट ने मुंबई में विधान मंडल परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी प्रमुख (एकनाथ शिंदे) के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे को भी आयकर विभाग का नोटिस मिला है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि उन्हें श्रीकांत शिंदे को आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

संवाददाताओं ने शिरसाट से सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रसारित उस वीडियो के बारे में पूछा, जिसमें वह आयकर नोटिस के बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं। जवाब में शिवसेना नेता ने कहा, ‘कुछ लोगों ने आयकर विभाग में मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुझे नोटिस जारी किया गया है। मुझे बुधवार को जवाब देना था, लेकिन मैंने अतिरिक्त समय मांगा। मैं उचित जवाब दूंगा। कुछ भी गलत नहीं किया गया है।’

उन्होंने कहा कि यह नोटिस दो चुनावों के बीच उनकी घोषित संपत्ति में हुई वृद्धि के संबंध में था। शिरसाट ने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसा नहीं है। मैं नोटिस का जवाब कानूनी तौर पर दूंगा।’

दूसरी ओर सरकारी सूत्रों ने इससे इनकार किया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को कोई आयकर नोटिस मिला है। यह स्पष्टीकरण मीडिया रिपोर्टों के बीच आया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें टैक्स नोटिस मिला है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।’अधिकारी ने आगे कहा कि हालिया नोटिस मूल्यांकन वर्ष (एवाई) 2024-25 के लिए कंप्यूटर-असिस्टेड स्क्रूटिनी सिलेक्शन (सीएएसएस) चक्र के तहत नियमित चयन के हिस्से के रूप में जारी किए गए थे।

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर उनसे 2019 और 2024 के राज्य विधान सभा चुनावों के बीच उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

First Published - July 10, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट