facebookmetapixel
Advertisement
अनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असर

WeWork की भारत में ब्रांड छवि पर पड़ सकता है असर!

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना अमेरिकी कंपनी के इस कदम में वी वर्क इंडिया की बाजार धारणा को झटका लग सकता है।

Last Updated- November 07, 2023 | 10:17 PM IST
WeWork India Share Price

वैश्विक को-वर्किंग कंपनी वीवर्क (WeWork) के अमेरिका में दिवालिया संरक्षण के लिए आवेदन करने से भारत में उसकी ब्रांड छवि प्रभावित हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना अमेरिकी कंपनी के इस कदम में वी वर्क इंडिया की बाजार धारणा को झटका लग सकता है। हालांकि भारत में इसके परिचालन पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि यह देश में एक अलग कंपनी के रूप में काम करती है।

एचजेए ऐंड एसोसिएट्स एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर जितेंद्र अहलावत कहते हैं, ‘जब कोई सहायक कंपनी अपनी मूल कंपनी से कानूनी रूप से स्वतंत्र होती है तो वह अपनी संपत्ति, अनुबंध और वित्तीय जिम्मेदारियों के साथ चलती है। इसका मतलब है कि वीवर्क इंडिया बगैर किसी बड़े व्यवधान के अपना परिचालन जारी रख सकती है।’

अहलावत ने कहा, ‘वीवर्क इंक का दिवालियापन संभवतः वीवर्क इंडिया की प्रतिष्ठा और बाजार में इसकी धारणा को प्रभावित कर सकता है। अगर दो कंपनियों के बीच अज्ञात निर्भरताएं हैं तो इससे चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। वीवर्क इंडिया को अपनी स्वतंत्रता और कारोबार बरकरार रखने के लिए सुनियोजित उपायों के बारे में हितधारकों को आश्वस्त करने के लिए सक्रिय रूप से पारदर्शिता बनाना चाहिए।’

लॉ फर्म टीएमटी लॉ प्रैक्टिस के मैनेजिंग पार्टनर अभिषेक मल्होत्रा ने कहा, ‘इसके भारतीय कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह एक स्वतंत्र इकाई है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement