facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

TRAI ने अप्रासंगिक नियम रद्द किए

Advertisement

TRAI ने तर्क दिया है कि मौजूदा नियमों में फिक्स्ड लाइन और इंटरनेट सेवाओं के आसानी से परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:01 PM IST
To regulate OTT apps or not? Trai begins consultation process

नियमों को अद्यतन करने की कवायद के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 2001 में लाए गए अपने पहले के कानून को खत्म कर दिया है, जिससे डायल-अप और लीज्ड लाइन इंटरनेट एक्सेस सर्विसेज की सेवाओं की गुणवत्ता (क्यूओएस) के मानक सुनिश्चित हो सकें।

गुरुवार को ट्राई ने पहले के नियम को खत्म करने के लिए ट्राई निरसन नियम, 2023 जारी किया, जिसके बारे में उसका मानना है कि उनकी प्रासंगिकता खत्म हो गई है।

नियामक ने तर्क दिया है कि मौजूदा नियमों में फिक्स्ड लाइन और इंटरनेट सेवाओं के आसानी से परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं। पहले के नियम में इस सेक्टर के शुरुआती दौर में ग्राहकों की संतुष्टि के हिसाब से मानक तय किए गए थे। ये नियम सभी बेसिक सर्विस प्रोवाइडर्स और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स पर लागू होते थे, जिनमें सरकारी कंपनियों एमटीएनएल और बीएसएनए के साथ इस समय बंद हो चुके विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) शामिल हैं।

ट्राई ने नेटवर्क के प्रदर्शन के स्थापित मानक सुनिश्चित करने और इसकी निगरानी के लिए क्यूओएस मानक तैयार किया था, जिससे इंटरनेट सेवा के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जा सके।

समय बीतने के साथ वायरलाइन के साथ ही वायरलेस दोनों टेलीकॉम नेटवर्क एक्सडीएसएल, एफटीटीएच, एलटीई और 5 जी तकनीक पर तेज रफ्तार वाली ब्रॉडबैंड सेवाओं की पेशकश करने लगे। ट्राई ने कहा कि लीज्ड लाइन एक्सेस सर्विसेज सामान्यतया इंटरनेट गेटवे सर्विस प्रोवाइडर्स (आईजीएसपी) देते हैं, जिनके पास आईएसपी लाइसेंस होता है। ये सेवाएं या तो इंटरप्राइजेज को अपने लोकल एरिया नेटवर्क (एलएएन) को कनेक्ट करने के लिए दिया जाता है या आईएसपी को दिया जाता है, जिनके पास अपनी इंटरनेट गेटवे सेवा नहीं है।

इसमें कहा गया है, ‘यह सेवा सर्विस लेवल एग्रीमेंट (एलएलए) है, जो सेवा प्रदाता और ग्राहक के बीच होता है।’ ट्राई ने कहा कि सेवा प्रदाताओं को अब ग्राहकों की शिकायत दूर करने को भी प्राथमिकता देनी होगी और प्रतिस्पर्धियों पर अपना प्रभाव डालने से बचना होगा।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement