facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2

प्रॉक्सी सलाहकार फर्म की निवेशकों से सिफारिश, अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ करें मतदान

Advertisement

आईआईएएस ने कहा है कि 28 वर्ष की आयु में गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति मतदान के हमारे दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:54 PM IST
Anant ambani and Radhika Merchant

प्रॉक्सी सलाहकार फर्म आईआईएएस (IIAS) ने उम्र को वजह बताते हुए इस बात की अनुशंसा की है कि संस्थागत निवेशकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के निदेशक मंडल में अनंत अंबानी (Anant Ambani) की नियुक्ति के खिलाफ मतदान करना चाहिए। फर्म ने मुकेश अंबानी के बड़े बच्चों आकाश और ईशा की नियुक्ति को हरी झंडी दी है।

आईआईएएस ने अपने अनुशंसा नोट में कहा है कि 28 वर्ष की आयु में गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति मतदान के हमारे दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। अंबानी के बड़े बच्चे आकाश और ईशा 31 साल के हैं।

आईआईएएस के मतदान संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार फर्म किसी भी निदेशक की नियुक्ति के लिए मतदान की सिफारिश करेगी, बशर्ते (अन्य मानदंडों के साथ-साथ) निदेशक के पास पर्याप्त अनुभव हो यानी 10 साल से कम का प्रासंगिक कार्य अनुभव न हो या वह 30 वर्ष से कम उम्र का न हो (आईआईएएस इस नियम में छूट तब देगी, जब निदेशक पहली पीढ़ी का प्रवर्तक या संस्थापक हो)।

आईआईएएस ने यह भी कहा कि आरआईएल ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां 31 दिसंबर, 2023 से पहले प्रभावी होने की उम्मीद है।

सितंबर में आरआईएल ने कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति के लिए रिमोट ई-वोटिंग के जरिये कंपनी के सदस्यों की मंजूरी मांगने के वास्ते पोस्टल बैलेट नोटिस के बारे में शेयर बाजारों को सूचित किया था। ई-वोटिंग प्रक्रिया 26 अक्टूबर को समाप्त हो रही है।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement