facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट के बीच RBI का बड़ा कदम; ग्रोथ अनुमान घटाया, FY27 में अब 6.6% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्थाAI की भूख बढ़ी तो बढ़ेगी इन कंपनियों की कमाई! डेटा सेंटर सेक्टर पर बड़ी रिपोर्टAI के हर सवाल से कमाई कर रही हैं ये भारतीय कंपनियां, निवेशक कर रहे जमकर खरीदारीमहंगाई पर RBI की चिंता बढ़ी! FY27 के लिए CPI अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबावRBI MPC 2026: रुपये, विदेशी निवेश और फॉरेक्स रिजर्व पर आरबीआई के बड़े ऐलानसरकार का बड़ा फैसला! विदेशी निवेशकों को सरकारी बॉन्ड पर नहीं देना होगा टैक्सGold, Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में ₹4,772 की गिरावट, सोना भी टूटाRBI MPC Meeting 2026: RBI ने रीपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, FY27 के लिए ग्रोथ रेट 6.6% रहने का अनुमानबॉन्ड बाजार में बड़ा दांव! बजाज हाउसिंग और आदित्य बिड़ला ने एक झटके में जुटाए 2,767 करोड़ रुपयेपेट्रोल-डीजल 10 रुपये और महंगा हो सकता है, कच्चे तेल पर ब्रोकरेज का बड़ा अलर्ट

Nykaa की 11वीं सालाना बैठक, नए कारोबार ने किया बेहतर प्रदर्शन

Advertisement

नायर के मुताबिक, फिलहाल भारत की प्रति व्यक्ति बीपीसी खपत 15 डॉलर है और साल 2030 तक इसके बढ़कर 50 डॉलर होने की संभावना है।

Last Updated- September 18, 2023 | 10:24 PM IST
152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम Nykaa Q1 results: Nykaa's profit increased by 152 percent, strength came from beauty segment

सौंदर्य एवं फैशन ब्रांड नायिका के नए कारोबारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी की चेयरपर्सन, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी फाल्गुनी नायर ने सोमवार को 11वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) के दौरान शेयरधारकों को बताया कि नए कारोबारों ने वित्त वर्ष 2023 मे कंपनी के सकल व्यावसायिक मूल्य (जीएमवी) में एक तिहाई का योगदान दिया है।

नायर ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2023 में हमारे जीएमवी में नए कारोबारों ने करीब एक तिहाई का योगदान दिया है। इन सभी को पिछले 4-5 वर्षों में नए सिरे से तैयार किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी सफलता उत्पाद के लिए उपयुक्त बाजार खोजने, तेजी से अच्छी तरह क्रियान्वित करने और केवल स्थायी वृद्धि को आगे बढ़ाने से आई है।’

नायिका के सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल (बीपीसी) के स्वामित्व वाले ब्रांड उसके समग्र बीपीसी जीएमवी में 11.9 फीसदी का योगदान देते हैं, जबकि उसके फैशन के ब्रांड समग्र फैशन जीएमवी में 12.9 फीसदी का योगदान देते हैं।

कंपनी के पास बीपीसी और फैशन श्रेणियों में 25 ब्रांड

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की बीपीसी सकल व्यावसायिक मूल्य (जीएमवी) 6,649 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी अधिक था। जबकि, फैशन जीएमवी 2,569 करोड़ रुपये रहा और अब यह नायिका के कुल समेकित जीएमवी का 26 फीसदी से ज्यादा है।

फिलहाल कंपनी के पास बीपीसी और फैशन श्रेणियों में 25 ब्रांड हैं। इनमें के ब्यूटी, नायिका कॉस्मेटिक्स, डॉट ऐंड की, नाइक्ड और 20 ड्रेसेस शामिल हैं।

नायर के मुताबिक, फिलहाल भारत की प्रति व्यक्ति बीपीसी खपत 15 डॉलर है और साल 2030 तक इसके बढ़कर 50 डॉलर होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘यह नायिका के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर देता है। इसका वार्षिक उपभोग मूल्य पहले से ही 80 डॉलर प्रति व्यक्ति है, जो पहले से ही राष्ट्रीय औसत से 5 गुना से अधिक है।’

इसबीच, फैशन के लिए भारत की प्रति व्यक्ति खपत 54 डॉलर है जिसके साल 2030 तक 160 डॉलर होने की उम्मीद है। नायिका के ग्राहक आज फैशन पर 130 डॉलर खर्च करते हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement