facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

नकदी संकट से जूझ रही IIFL Finance

Advertisement

बैंकिंग नियामक ने कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर ‘मैटेरियल सुपवाइजरी कंसर्न्स’ का हवाला देते हुए रोक लगाया था।

Last Updated- May 06, 2024 | 11:07 PM IST
RBI lifts ban on gold loan business; IIFL Finance shares hit high, rose more than 7% RBI ने गोल्ड लोन बिजनेस से हटाया बैन; IIFL Finance के शेयरों ने भरा फरार्टा, 7% से ज्यादा चढ़े

भारत की आईआईएफएल फाइनैंस (IIFL Finance) नकदी के संकट से जूझ रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी और दो बैंकरों ने रॉयटर्स को बताया कि गोल्ड लोन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आईआईएफएल को कर्ज देने वाले बैंक सावधानी बरत रहे हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर बताया, ‘बैंक न तो नया कर्ज मंजूर कर रहे हैं और न ही पहले से मंजूर किए गए कर्ज की राशि जारी कर रहे हैं।’

अधिकारी ने कहा कि बैंकों ने आईआईएफएल फाइनैंस के सोने व अन्य व्यवसायों के लिए कर्ज देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोक के कारण करीब 5 अरब रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

इस मसले पर आईआईएफएल फाइनैंस (IIFL Finance) ने रॉयटर्स द्वारा भेजे गए ई मेल का कोई जवाब नहीं दिया। इस महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनैंस को गोल्ड लोन को मंजूरी देने, उसके एवज में धन जारी करने व उसकी बिक्री करने से रोक किया था।

बैंकिंग नियामक ने कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो पर ‘मैटेरियल सुपवाइजरी कंसर्न्स’ का हवाला देते हुए रोक लगाया था। इसके तुरंत बाद आईआईएफएल फाइनैंस ने बॉन्ड से 40 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना टाल दी थी।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement