facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारी सीजन से पहले Amazon-Flipkart का सेलर्स पर नया शुल्क, कैंसिलेशन फीस में बदलावजॉइंट होम लोन लेने वाले की मौत के बाद लोन और घर का क्या होगा? जानें क्या हैं इसको लेकर नियमREITs और InvITs में आएगा विदेशी निवेश? राह आसान बनाएगा SEBIसरकार का बड़ा फैसला, गेहूं निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाईक्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार पहुंचा, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक परेशानजन-धन खाता: सस्ता, सरल और स्मार्ट बैंकिंग सॉल्यूशनSEBI अब कॉरपोरेट फाइलिंग पर भी रखेगा AI से नजर, तिमाही नतीजों में पकड़ेगा गड़बड़ीहर महीने ₹20,500 की कमाई! सीनियर सिटीजन इस स्कीम का उठा सकते हैं लाभ, पूरा कैलकुलेशन यहां देखेंTCS का पोर्शे पर बड़ा दांव, 32 करोड़ यूरो में MHP का अधिग्रहण; 1.25 अरब यूरो की डील भीभारी बारिश-बाढ़ में कार या इलेक्ट्रिक गाड़ी खराब हो गई? जानें इंश्योरेंस कंपनी कब पैसा देगी और कब नहीं

फिनटेक फर्म Infibeam ने पिरिमिड का लिया 49 फीसदी हिस्सा

Advertisement

कंपनी की हिस्सेदारी लेने का फैसला वैश्विक पूंजी बाजारों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस समर्थित उसके सॉफ्टवेयर की बढ़ती मांग के जवाब में किया गया है।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:41 PM IST

फिनटेक फर्म इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) ने अहमदाबाद की पिरिमिड फिनटेक की 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 25 करोड़ रुपये में करने का ऐलान किया है।

यह साझेदारी इन्फीबीम के डिजिटल पेमेंट और एआई आधारित ढांचे के साथ पिरिमिड फिनटेक के कैपिटल मार्केट ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर को देश व दुनिया भर में मौजूद उसके ग्राहकों से जोड़ने के लिए हुई है।

कंपनी ने कहा है कि कंपनी की हिस्सेदारी लेने का फैसला वैश्विक पूंजी बाजारों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस समर्थित उसके सॉफ्टवेयर की बढ़ती मांग के जवाब में किया गया है। एआई आधारित इस सिस्टम का इस्तेमाल ट्रेडिंग, रिसर्च व निवेश प्रक्रिया में किया जाता है।

इन्फीबीम एवेन्यूज ने एक बयान में कहा, हमारी विशेषज्ञता और तकनीकी नींव का फायदा उठाकर पिरिमिड फिनटेक नवोन्मेषी डिजिटल उधारी समाधान विकसित कर सकती है और उधारी प्रक्रिया, वितरण आदि के अलावा जोखिम प्रबंधन में सुधार डेटा एनालिटिक्स व एआई अल्गोरिदम्स के जरिये कर सकती है।

पिरिमिड फिनटेक दुनिया भर के पूंजी बाजारों के ग्राहकों को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी उद्योग की जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज्ड कैपिटल मार्कट्स व डिजिटल लैंडिंग प्रॉडक्ट्स, टूल्स और सेवाएं विकसित करती है। बैंक ऑफ बड़ौदा, फिनटेक फर्म लेंडिंगकार्ट और बिडएफएक्स (एसजीएक्स की सहायक) कंपनी के ग्राहकों की सूची में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement