facebookmetapixel
Advertisement
Q4 Results: ITC का शुद्ध लाभ बढ़ा, जानें नायिका, मैक्स हेल्थकेयर समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEditorial: नॉर्डिक देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारीबैंक बोर्ड बैठकों में अहम मुद्दों पर ध्यान नहीं, क्यों जरूरी है गवर्नेंस में बड़ा बदलाव?भारत में तेजी से बदलते रोजगार परिदृश्य पर नीति निर्माताओं को देना होगा ध्यानIPO और Relisted Shares के नियम बदलने की तैयारी, SEBI ने प्राइस डिस्कवरी में बड़े बदलाव सुझाएGift City में एंट्री करेगी QRT, भारत में बढ़ेगी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग की रफ्तारपरिचालन के मोर्चे पर ओला इलेक्ट्रिक को बढ़त, लेकिन रिकवरी की रफ्तार पर अब भी विश्लेषकों को संशयGold-Silver Price: चांदी में 5,000 रुपये की उछाल, सोना भी मजबूतNCDEX के रेनफॉल फ्यूचर को अदालत में चुनौती देगी स्काईमेट9 दिन बाद संभला रुपया, RBI के दखल और कच्चे तेल में नरमी से मिली बड़ी राहत

सीबीआईसी ने चालू वित्त वर्ष में जांच के लिए 50,000 जीएसटी मामलों को छांटा

Advertisement

2017 में जीएसटी के लागू होने के बाद कारोबारों को इसे अपनाने के लिए दी गई मोहलत के बाद वित्त वर्ष 2023 से जीएसटी की विभागीय जांच में तेजी आई है।

Last Updated- June 14, 2023 | 11:19 PM IST
SBI report on GST Rate Cuts

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग ने 50,000 नए मामलों को छांटा है जिनकी चालू वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ऑडिटिंग की जाएगी। यह कर अनुपालन तथा कर आधार को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में ये बातें कहीं।

सीबीआईसी प्रमुख ने कहा, ‘केंद्रीय स्तर पर वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2022 से संबंधित करीब 30,000 जीएसटी मामलों (वित्त वर्ष 2022-23 में) की जांच की गई है। इसमें हमने करीब 17,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है और अभी तक ऐसे मामलों में 18 फीसदी यानी 3,060 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।’

वसूली का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि कुछ मामलों का निपटान चालू वित्त वर्ष में होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024 के लिए प्राधिकरण ने जोखिम के आधार पर 50,000 मामलों की जांच करने का लक्ष्य रखा है। जौहरी ने स्पष्ट किया कि यह पिछले वित्त वर्ष के शेष मामलों से इतर होंगे।

जीएसटी जांच या विभागीय जांच घोषित बिक्री, भुगतान किए गए कर, दावा किए गए रिफंड और इनपुट टैक्स क्रेडिट की सत्यता को जांचने के लिए किया जाता है, जिसका पता कर रिटर्न और कारोबार के अन्य रिकॉर्ड की जांच से पता चलता है। विभिन्न दस्तावेजों में किसी तरह की विसंगति होने पर यह कर वंचना को लेकर आगाह करता है।

2017 में जीएसटी के लागू होने के बाद कारोबारों को इसे अपनाने के लिए दी गई मोहलत के बाद वित्त वर्ष 2023 से जीएसटी की विभागीय जांच में तेजी आई है। 15 मई को द्विमासिक विशेष अभियान शुरू करने के बारे में जौहरी ने कहा कि इसका उद्देश्य करदाताओं की सही संख्या का पता लगाना है।

उन्होंने कहा, ‘हमने 30,000 मामलों को भौतिक सत्यापन के लिए छांटा है, जिनमें से अभी तक 35 फीसदी या 10,000 मामलों में कथित तौर पर फर्जी पंजीकरण जारी कर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़े थे। विभाग ने इस अभियान के जरिये अभी तक करीब 7,000 करोड़ रुपये फर्जी आईटीसी का दावा करने के का पता लगाया है।’

उन्होंने कहा, ‘राज्यों के साथ मिलकर यह कदम उठाने का मकसद उन करदाताओं की पहचान करनी है जो अपने व्यवहार और अन्य गतिविधियों के कारण संदेहास्पद लगते हैं। सबसे पहले हमें उन करदाताओं की एक सूची तैयार करनी होगी जो अधिक जोखिम वाले हो सकते हैं।

इसके बाद इन करदाताओं की प्रत्यक्ष रूप से पहचान की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कहीं न कहीं से कारोबार कर रहे हैं और मौजूद हैं। राज्यों के द्वारा इनकी पहचान के लिए हमने कुछ नियम-कायदे तय कर रखे हैं।

किसी इकाई की मौजूदगी का पता नहीं होने की स्थिति में हम उसका पंजीयन रद्द करने और यहां तक कि इनपुट टैक्स क्रेडिट रोकने पर विचार कर रहे हैं।’ जौहरी ने कहा कि विभाग आईटीसी के उपयोगकर्ताओं और उन प्राप्तकर्ताओं की पहचान करने में सक्षम हैं जो टैक्स क्रेडिट के वास्तविक लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement