facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

ट्रैक्टर बिक्री को कृषि गतिविधियों से मिली गति

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:20 AM IST

ट्रैक्टर की बिक्री कई वजहों से बढ़ रही है, जिसमें दक्षिण पूर्व मॉनसून का समय से आना, रिकॉर्ड रबी फसल, कृषि गतिविधियों के लिए सरकारी सहायता शामिल है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र की जून में देसी बिक्री 12 फीसदी बढ़कर 35,844 वाहन हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 31,769 वाहन रही थी। एमऐंडएम के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, यह कंपनी की अब तक की जून बिक्री का दूसरा सर्वोच्च स्तर है।
दक्षिण पूर्व मॉनसून के समय से आने, रिकॉर्ड रबी फसल के फायदे, कृषि गतिविधियों के लिए सरकारी सहायता और खकरीफ फसल की बुआई में प्रगति से किसानों के बीच सकारात्मक अवधारणा देखने को मिली है। इसके अलावा ग्रामीण बाजारों में बेहतर नकदी प्रवाह से भी जून के दौरान ट्रैक्टर की मजबूत बिक्री में मदद मिली है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यह मांग आगामी महीनों में भी बनी रहेगी। एस्कॉट्र्स लिमिटेड के एग्री मशीनरी क्षेत्र की देसी ट्रैक्टर बिक्री जून 2020 में 10,623 रही और इस तरह से कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बिक्री में 22.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
एस्कॉट्र्स ने कहा, इस महीने हमने अप्रत्याशित मांग देखी है। उद्योग को उम्मीद थी कि लॉकडाउन अवधि के बाद उभरने वाली मांग काफी ज्यादा बढ़ेगी, साथ ही अच्छे मॉनसून की आस से किसानों की अवधारणा बेहतर हुई है। साथ ही रबी के रिकॉर्ड उत्पादन व फसलों की कीमत से ग्रामीण इलाके में नकदी प्रवाह बेहतर हुआ है और खुदरा वित्त भी उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - July 3, 2020 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement