टेक-ऑटो

Tata Motors EV Sales: इस दशक के अंत तक भारत में EV की सालाना बिक्री 10 लाख यूनिट होगी

Tata Motors ने एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2023 | 8:34 AM IST

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि इस दशक के अंत तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की सालाना बिक्री का आंकड़ा 10 लाख इकाई को पार कर सकता है। कंपनी को इस दौरान अपनी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद है।

एक लाख EV की कुल बिक्री का आंकड़ा पार

देश की प्रमुख वाहन कंपनी वर्तमान में तिमाही आधार पर अपनी कुल बिक्री का 14-15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों से प्राप्त करती है। कंपनी ने एक लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, पांच साल पहले इलेक्ट्रिक वाहन प्रति माह महज 90 इकाई बिकते थे। आज ये प्रति माह 8,500 से 9,500 इकाई पर पहुंच चुके हैं, जो लगभग 100 गुना है…पांच साल पहले उद्योग ने लगभग 2,000 कारें बेची थीं और हम इस वर्ष पहले से ही एक लाख से अधिक इकाइयों की वार्षिक दर के बारे में बात कर रहे हैं, जो 50 गुना वृद्धि है।

Also read: Tata Motors Block Deal: ADR डीलिस्टिंग की वजह से ब्लॉक डील में 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ लेन-देन

चंद्रा ने कहा कि अगले पांच साल में यह कम से कम-से-कम 10 गुना होकर 10 लाख इकाई के करीब क्यों नहीं होना चाहिए, यही मैं कहूंगा… यह भारतीय उपभोक्ताओं और देश के लिए एक रोमांचक समय होगा क्योंकि इस दृष्टिकोण को साकार किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा निर्धारित किया गया था।

First Published : August 12, 2023 | 8:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)