facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकदो साल से एक दायरे में बाजार, अब आगे तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Update: Sensex धड़ाम, 400 अंक लुढ़का; Gland Pharma और Devyani International में जबरदस्त उछालStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?

एक जुलाई से महंगे हो जाएंगे Tata Motors के कमर्शियल वाहन

Advertisement

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 25 के दौरान थोक बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। 

Last Updated- June 19, 2024 | 11:17 PM IST
Tata Motors CV Order

देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कहा है कि वह जिंसों की बढ़ती कीमतों का असर कम करने के लिए 1 जुलाई, 2024 से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दामों में दो प्रतिशत तक का इजाफा करेगी।

इस साल यह तीसरी दफा है जब टाटा मोटर्स (TataMotors) ने अपने वाणिज्यिक वाहनों के दामों में इजाफा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी तथा अलग-अलग मॉडल और संस्करणों के आधार पर इसमें अंतर होगा।

इस साल जनवरी की शुरुआत में इनपुट की पिछली लागत के असर के कारण वाणिज्यिक वाहनों के दामों में तीन प्रतिशत तक का इजाफा किया गया था और यह इजाफा सभी वाणिज्यिक वाहनों पर था।

इसी तरह अप्रैल में इनपुट की पिछली लागत का असर कम करने के लिए दामों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। इस साल की शुरुआत से अब तक वाहन क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुकी है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग को वित्त वर्ष 25 के दौरान थोक बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement