facebookmetapixel
Advertisement
Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?

देश का पसंदीदा AI हब बन रहा तमिलनाडु, परिवहन में आएगी क्रांति; Amazon समेत ये कंपनियां पांव जमाने के प्रयास में

Advertisement

राज्य सरकार Google के साथ मिलकर राज्य में AI में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना चाहती है। पाठ्यक्रम आधारित यह पहल राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों से शुरू होगी।

Last Updated- September 04, 2024 | 10:34 PM IST
artificial intelligence

भारत में तमिलनाडु आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल राज्य में एआई की दिशा में लंबी अवधि के लिए दांव लगा रही है। कंपनी की एआई लैब शीघ्र शुरू होने वाली है। इसके अलावा पेपाल, अप्लायड मैटेरियल्स, एमेजॉन वेब सर्विसेज समेत कई अन्य प्रमुख कंपनियां भी राज्य में एआई के क्षेत्र में अपने पांव जमाने के प्रयास कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों के बढ़ते कदम से चेन्नई में एआई संचालित परिवहन व्यवस्था में क्रांति आ सकती है। यह पहल उपनगरीय रेल को बस और टैक्सी सर्विस से जोड़ कर एक प्लेटफॉर्म पर ला सकती है। यही नहीं, राज्य सरकार गूगल के साथ मिलकर राज्य में एआई में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना चाहती है। पाठ्यक्रम आधारित यह पहल राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों से शुरू होगी।

तमिलनाडु देश को 17 प्रतिशत इंजीनियरिंग पेशेवर देता है। यह किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा है। मालूम हो कि देश में प्रतिवर्ष 15 लाख युवा इंजीनियर बनकर निकलते हैं। कंपनी नान मुधालवन और स्टार्टअप के सहयोग से 20 लाख युवाओं को एआई में प्रशिक्षण देकर कुशल बनाना चाहती है। कंपनी का प्रयास है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अधिक से अधिक उन्नत तकनीक का इस्तेमाल हो।

उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आने वाले समय में राज्य में एआई पारिस्थितिकी तंत्र का तेजी से विकास होगा तथा इस क्षेत्र में गूगल और अधिक निवेश कर सकती है। गूगल ने इस संबंध में बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

एआई विशेषज्ञ जिबू एलियास कहते हैं, ‘देशभर में तमिलनाडु ऐसा पहला राज्य है, जहां सुरक्षित और नीतिपरक एआई पॉलिसी लागू की गई है। सभी राज्यों में यह सबसे शानदार नीति है। बेंगलूरु में निजी क्षेत्र ही इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। गूगल ने पहले ही आईआईटी मद्रास के वधावनी स्कूल ऑफ डेटा साइंस ऐंड एआई के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत यह स्कूल एआई के निष्पक्ष एवं नीतिपरक इस्तेमाल और विकास में गूगल के रिसर्च सेंटर का सहयोग करेगा। तमिलनाडु के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं, जहां एआई के विकास में तेजी से काम चल रहा है।’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान डिजिटल पेमेंट सेवा देने वाली कंपनी पेपाल ने चेन्नई में आधुनिक केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसके जरिये राज्य में लगभग उच्च स्तर की 1000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। दूसरी ओर सेमीकंडक्टर विनिर्माण में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एप्लायड मैटीरियल्स भी उन्नत एआई सक्षम प्रौद्योगिकी विकास केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह केंद्र तारामणि, चेन्नई में लगेगा, जिससे 500 नई नौकरियां निकलेंगी। अपने परिवहन ढांचे में बदलाव की दिशा में बढ़ रहे तमिलनाडु के साथ किसी प्रकार के समझौते की संभावना पर गूगल चुप्पी साधे हुए है।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement