facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

वाहनों की बिक्री में सुधार की सुस्त रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:32 AM IST

मारुति सुजूकी इंडिया, हुंडई, टोयोटा और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी प्रमुख वाहन कंपनियों ने जून महीने की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की है। हालांकि लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद परिचालन धीरे-धीरे सुचारु होने के कारण मई के मुकाबले जून में बिक्री बेहतर रही।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी ने पिछले महीने 53,139 वाहनों की बिक्री दर्ज की जो जून 2019 में हुई 1,14,861 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 53.7 फीसदी कम है। हालांकि मई के मुकाबले जून का प्रदर्शन बेहतर रहा। मई में कंपनी ने घरेलू बाजार में 13,888 वाहनों की बिक्री दर्ज की थी।
मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘यदि आप पूछताछ, बुकिंग एवं खुदरा बिक्री जैसे ग्राहक संबंधी पैमाने पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि हमारा परिचालन 80 से 85 फीसदी तक सामान्य हो चुका है।’ उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब यह हुआ कि मांग में अच्छी तेजी दिख रही है खासकर अटकी हुई मांग के कारण क्योंकि अप्रैल में कोई बिक्री नहीं हुई थी और मई में बिक्री काफी कम रही थी।’
पिछले महीने मारुति ऑल्टो और वैगनआर की बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 44.2 फीसदी घटकर 10,458 वाहन रही। जबकि स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री में 57.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार विटारा ब्रेजा, एसक्रॉस और अर्टिगा की बिक्री में भी 45.1 फीसदी की गिरावट आई।
हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री पिछले महीने 21,320 वाहनों की रही जो जून 2019 में 42,007 वाहनों की रही थी। इसी प्रकार टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की घरेलू बिक्री जून 2020 में 63.53 फीसदी घटकर 3,866 वाहन रह गई जबकि पिछले साल जून में 10,603 वाहनों की बिक्री हुई थी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री पिछले महीने 53 फीसदी घटकर 18,505 वाहन रह गई जो जून 2019 में 39,471 वाहन रही थी। एमऐंडएम के मुख्य कार्याधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) विजय नाकरा ने कहा, ‘वाहन उद्योग में यात्री वाहन और छोटे वाणिज्यिक वाहन, दोनों श्रेणियों में सुधार दिखना शुरू हो गया है।’
दोपहिया श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री जून 2020 में 26.88 फीसदी घटकर 4,50,744 वाहन रह गई। लेकिन मई के मुकाबले कंपनी के लदान में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई। टीवीएस मोटर कंपनी की घरेलू बिक्री 36 फीसदी घटकर 1,44,817 वाहन रह गई।

Advertisement
First Published - July 2, 2020 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement