facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स को 2023-24 में मिलीं रिकॉर्ड पेटेंट मंजूरियां

Advertisement

M&M को 674 मंजूरियां मिलीं, जो उसका किसी एक साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, टाटा मोटर्स को भी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 333 पेटेंट मंजूरियां मिली हैं।

Last Updated- May 05, 2024 | 2:18 PM IST
महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स को 2023-24 में मिलीं रिकॉर्ड पेटेंट मंजूरियां , Mahindra, Tata Motors receive record number of patent approvals in FY24

वाहन विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनियों- महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स को पिछले वित्त वर्ष में उत्पाद और प्रक्रिया नवोन्मेषण से संबंधित रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट मंजूरियां मिली हैं।

M&M को 674 मंजूरियां मिलीं, जो उसका किसी एक साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, टाटा मोटर्स को भी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 333 पेटेंट मंजूरियां मिली हैं। M&M ने कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 674 पेटेंट मिले हैं।

M&M के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वाहन एवं कृषि क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने कहा, “हम भविष्य के लिए तैयार रहने के महत्व को समझते हैं, इसलिए हमने प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के मामले में आगे रहने के लिए शोध एवं विकास में व्यापक निवेश सुनिश्चित किया है।’’

Also read: विमान रहित Go First की स्थिति काफी खराब, बेहतरी की उम्मीद बहुत कम

M&M को अभी तक विभिन्न खंडों में 1,185 पेटेंट मिले हैं। कंपनी के पास 31 मार्च, 2024 तक 193 आवेदन पेटेंट मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं। कुल मिलाकर, इसने अब तक 2,212 पेटेंट आवेदन किए हैं।

टाटा मोटर्स को पिछले वित्त वर्ष के दौरान 333 पेटेंट की मंजूरियां मिलीं, जो एक साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अब उसके स्वीकृत पेटेंट की कुल संख्या 850 से अधिक हो गई है।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement