facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Instagram Down: इंस्टाग्राम ठप, हजारों यूजर्स ने की शिकायत, एक्सेस नहीं हो पा रही ऐप

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 11:21 AM IST
instagram

दुनिया भर में आज इंस्टाग्राम ठप हो गया। मेटा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे फोटो और विडियो शेयर करने के साथ-साथ रील्स के लिए जाना जाता है, वो आज डाउन है।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक, गुरुवार सुबह हजारों यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम सेवाएं डाउन थीं।
डाउनडिटेक्टर के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर समस्याओं की रिपोर्ट करने वाले लोगों की संख्या 27,000 से अधिक है। बता दें कि बेवसाइट ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर द्वारा सबमिट की गई त्रुटियों सहित कई स्रोतों से स्टेटस रिपोर्ट को जोड़कर आउटेज को ट्रैक करता है।

डाउन डिटेक्टर पर आउटेज ग्राफ में सुबह 7 बजे के आसपास बढ़ोतरी दिखी, जो बढ़ते रिपोर्ट की संख्या को दिखाती है। जबकि रिपोर्ट किए गए आउटेज की 52% से अधिक समस्या सर्वर कनेक्शन के संबंधित थी। वहीं 30% लोगों को ऐप को चलाने में समस्या हो रही थी, जबकि 18 % लॉगिन समस्या के बारे में थे।

पहले भी हो चुकी है ऐसी परेशानी

पहले भी ऐप में इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी आई थी, उस वक्त कई यूजर्स Instagram पर मैसेज नहीं कर पा रहे थे।  हालांकि कुछ वक्त के बाद कंपनी ने इस दिक्कत को ठीक कर लिया था।

पिछले साल अक्टूबर में WhatsApp की सर्विसेस कई घंटे तक ठप रही थी। WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement