facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

40% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 2 Infra Stock, ब्रोकरेज की BUY रेटिंग; एक का भाव 50 रुपये से भी कम

Advertisement

Infra Stocks: ब्रोकरेज का कहना है कि टोल में वसूली बढ़ने से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमाई में इजाफा होगा जबकि एनबीसीसी की आर्डर बुक मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- February 17, 2026 | 3:23 PM IST
Infra Stocks to Buy

Infra Stocks: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (17 फरवरी) को लाल निशान में खुले। इंडेक्स में भारी वजन रखने वाले बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में दबाव दिखा। हालांकि, बाद में आईटी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सपोर्ट दिया जिससे बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स हरे निशान में आ गए। बाजार के जानकारों के अनुसार, निफ्टी 50 ने दैनिक चार्ट पर एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया है। यह स्थिति संभावित तेजी के उलटफेर और मजबूत बुलिश गति का संकेत देता है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउसेस ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि टोल में वसूली बढ़ने से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमाई में इजाफा होगा जबकि एनबीसीसी की आर्डर बुक मजबूत बनी हुई है।

IRB Infrastructure पर टारगेट प्राइस: ₹52

मोतीलाल ओसवाल ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 52 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 23 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर सोमवार को 42 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार अब ऐसी परियोजनाओं पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिनमें कोई कंपनी सड़क या पुल बनाकर कुछ साल तक चलाती है और फिर सरकार को सौंप देती है। इसी तरह कुछ योजनाओं में कंपनी टोल वाली सड़क को तय समय तक चलाकर कमाई करती है और बाद में उसे वापस सौंप देती है। इससे आईआरबी जैसी कंपनियों के लिए बड़े मौके बन रहे हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, आईआरबी के पास काम का बड़ा भंडार है और कंपनी अपनी कुछ संपत्तियों को बेचकर या उनसे पैसा निकालकर आगे के प्रोजेक्ट में लगाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। इससे कंपनी को नए मौके पकड़ने में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, नैशनल हाईवे अथॉरिटी ने अब नए नियम सख्त कर दिए हैं। अब वही कंपनियां ज्यादा चुनी जाएंगी जो तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत हों। इससे इस क्षेत्र में मुकाबला कम हो सकता है।

Also Read | Defence stock: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 7% तक आई तेजी; रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर

NBCC पर टारगेट प्राइस: ₹139

नुवामा ने एनबीसीसी पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 139 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि पहले यह 146 रुपये था। इस तरह, शेयर निवेशकों 40 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है। एनबीसीसी के शेयर सोमवार को 99.87 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की आर्डर बुक अब भी काफी मजबूत है। अभी इसके पास करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हैं। यानी कंपनी की मौजूदा सालाना कमाई के मुकाबले इसके पास लगभग 9.8 गुना काम मौजूद है। इनमें से करीब 30,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट इस समय चल रहे हैं और उन पर काम हो रहा है। कंपनी ने इस तिमाही में करीब 3,300 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट भी हासिल किए हैं।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement