facebookmetapixel
Advertisement
UPI में बड़ा बदलाव संभव: NPCI एआई-आधारित A2A वर्कफ्लो से तेज करेगा अनुपालन प्रक्रियाअनिश्चितता दिखाता है देश से बाहर FDI का जाना, मार्च में 7.06 अरब डॉलर पर पहुंचाNSE IPO की तैयारी तेज: 15 जून तक DRHP फाइलिंग का लक्ष्य, 2026 के अंत तक लिस्टिंग संभवECLGS 5.0 को कैबिनेट की मंजूरी: MSME और एविएशन सेक्टर को ₹18,100 करोड़ का राहत पैकेजचुनाव नतीजों से बाजार को सहारा, नीति निरंतरता पर भरोसा बढ़ा; वैश्विक जोखिम बने चिंता का कारणSEBI का बड़ा कदम: गिफ्ट सिटी में ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्मों की खुलेगी खिड़की  रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: ईरान-अमेरिका तनाव और तेल कीमतों ने बढ़ाया दबावरियल एस्टेट में घरेलू पूंजी का दबदबा: 2025 में DII ने 52% हिस्सेदारी हासिल कीभारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: DII की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर, FPI की पकड़ कमजोरEditorial: बैंकों के शीर्ष पद भरे जाएं 

कहीं Whatsapp पर अनजान लिंक के जरिए आपके साथ कोई स्कैम तो नहीं कर रहा? ऐसे पता करें

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के शुरुआती चार महीनों में ही साइबर अपराधियों ने भारतीयों को 1,750 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया है।

Last Updated- September 04, 2024 | 3:18 PM IST
New update may come soon in WhatsApp Channels! Know what will be the benefit

आज कल लिंक क्लिक करवाकर स्कैम करना आम हो गया है। लेकिन कई बार जब आप अपने पर्सनल वॉट्सऐप या अन्य किसी प्लेटफॉर्म के इनबॉक्स में कोई लिंक प्राप्त करते हैं तो मन करता है कि क्लिक करके देखा जाए। लेकिन यही जल्दबाजी आपको भारी पड़ सकती है और आप किसी स्कैम का शिकार भी हो सकते हैं। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए एक उपाय लेकर आए हैं।

कैसे पता करें कि लिंक सही है या स्कैम?

आप फटाफट अपने मोबाइल के ब्राउडर में लिंक चेकर (link checker) सर्च करें। उसके बाद आपके सामने कई सारी वेबसाइट दिखाई देंगी। उनमें से किसी को भी ओपन करके लिंक डालकर एनालाइज कर सकते हैं। एनालाइज करने के बाद यह आपको रिजल्ट दिखा देता है कि आपकी लिंक में किसी तरह का झोल तो नहीं है।

बीते कुछ सालों में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक को क्लिक करने के पहले ऊपर बताए गए उपाय करना जरूरी है। हाल ही में बिज़नेस स्टैंडर्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि 2024 के शुरुआती चार महीनों में ही साइबर अपराधियों ने भारतीयों को 1,750 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया है।

चक्षु पोर्टल पर शिकायत भी कर सकते हैं दर्ज

तेजी से बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए टेलीकॉम विभाग (DoT) ने शिकायत दर्ज करने के लिए एक नया चक्षु पोर्टल (Chakshu Portal) पेश किया है। इस नए पोर्टल का उद्देश्य संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कॉल और मैसेजों का पता लगाना और उन्हें रोकना है। अगर हाल फिलहाल में आपके साथ साइबर ठगी की गई है तो आप इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement