facebookmetapixel
Advertisement
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातइन 6 IT Stocks में लगा है पैसा तो सावधान! जेफरीज ने डाउनग्रेड की रेटिंग, 33% घटा दिए टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह₹50 लाख से ज्यादा कमाने वालों पर IT विभाग की नजर, क्या आपको भी आया नोटिस?Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ रद्द, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स की राय

iPhone 16 लॉन्च होने से पहले Apple ने घटाए iPhone 15 और iPhone 14 के दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

Apple ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमतें कम कर दी हैं। बेस iPhone 15 मॉडल की कीमत अब 79,900 रुपये से कम होकर 69,900 रुपये हो गई है।

Last Updated- September 10, 2024 | 6:38 PM IST
iphone

Iphone 16 price: iphone लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने आईफोन 16 सीरीज (iPhone 16) लॉन्च होने से पहले अपने पुराने iPhone मॉडलों की कीमतों को कम कर दिया है।

इसके अलावा एक बुरी खबर भी है। ऐपल (Apple) ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max समेत iPhone के कई पुराने मॉडल अब बंद (discontinue) कर दिए हैं। वहीं, iPhone 15 और iPhone 14 मॉडल की कीमतों में 10,000 रुपये की कटौती की गई है।

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के बंद होने के साथ iPhone 16 सीरीज़ अब लाइनअप में एकमात्र विकल्प है जो Apple इंटेलिजेंस फीचर्स देता है। बता दें कि iPhone 16 की सीरीज़ भारत में 13 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। iphone 16 भारत में 20 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा।

एप्पल इन iphone के इन मॉडल्स को किया बंद

-आईफोन 15 प्रो मैक्स

-आईफोन 15 प्रो

-आईफोन 13

*अब इतने में मिलेगा iPhone 15 और iPhone 15 Plus

Apple ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमतें कम कर दी हैं। बेस iPhone 15 मॉडल की कीमत अब 79,900 रुपये से कम होकर 69,900 रुपये हो गई है। इसके अलावा iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये से घटा कर 79,900 रुपये कर दी गई है।

₹59,900 में मिलेगा iPhone 14

iPhone 14 और iPhone 14 Plus की कीमतों में भी कटौती की गई है। बेस iPhone 14, जिसकी कीमत पहले 69,900 रुपये थी, अब 59,900 रुपये में मिलेगा। iPhone 14 Plus की कीमत अब 69,900 रुपये से शुरू होगी, जो इसकी पिछली कीमत से 10,000 रुपये कम है।

iPhone 16 सीरीज: भारत में कितने रुपये में मिलेगा

-आईफोन 16

128GB स्टोरेज: 79,900 रुपये

256GB स्टोरेज: 89,900 रुपये

512GB स्टोरेज: 109,900 रुपये

-आईफोन 16 प्लस

128GB स्टोरेज: 89,900 रुपये

256GB स्टोरेज: 99,900 रुपये

512GB स्टोरेज: 119,900 रुपये

-आईफोन 16 प्रो

128GB स्टोरेज: 119,900 रुपये

256GB स्टोरेज: 129,900 रुपये

512GB स्टोरेज: 149,900 रुपये

1टीबी स्टोरेज: 169,900 रुपये

-आईफोन 16 प्रो मैक्स

256GB स्टोरेज: 144,900 रुपये

512GB स्टोरेज: 164,900 रुपये

1टीबी स्टोरेज: 184,900 रुपये

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement