टेक-ऑटो

Auto Sales in September 2023: बजाज ऑटो की बिक्री सितंबर में 1 प्रतिशत घटी

बजाज ऑटो ने सितंबर 2022 में 3,94,747 इकाइयों की बिक्री की थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 03, 2023 | 12:02 PM IST

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की सितंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 3,92,558 इकाई रही। कंपनी ने सितंबर 2022 में 3,94,747 इकाइयों की बिक्री की थी।

बजाज ऑटो लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,27,712 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,48,355 इकाई थी।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल के मुकाबले EV रखना 25 फीसदी सस्ता

घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,02,510 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,22,912 इकाई थी। सितंबर 2023 में दोपहिया वाहनों के निर्यात में मामूली गिरावट आई। यह 1,25,202 इकाई रहा, जबकि पिछले साल सितंबर में यह 1,25,443 इकाई था।

कंपनी के अनुसार, कुल वाणिज्यिक वाहन की बिक्री हालांकि 40 प्रतिशत बढ़कर 64,846 इकाई रही, जो पिछले साल समान अवधि में 46,392 इकाई थी।

First Published : October 3, 2023 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)