facebookmetapixel
Advertisement
मानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदा

AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन ने छोड़ा Google, टेक्नोलॉजी के खतरों को लेकर जताई चिंता

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 8:43 PM IST
AI

आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (Artificial intelligence) के गॉडफादर कहे जाने वाले वाले कम्यूटर साइंटिस्ट ने Google से अपने नौकरी छोड़ दी है। वह नयी टेक्नोलॉजी के खतरों के खिलाफ आगाह करने के लिए गूगल से अलग हुए है।

AI सिस्टम के लिए टेक्नोलॉजी की नयी नींव रखने वाले मशहूर साइंटिस्ट जेफ्री हिंटन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस सेक्टर में की गई प्रगति ने “समाज और मानवता के लिए गहरा जोखिम” पैदा किया है।

सोमवार को पब्लिश आर्टिकल में उनके हवाले से कहा गया, “देखिए, पांच साल पहले यह (टेक्नोलॉजी) कैसा था और अब कैसा है। इसमें आये अन्तर को देखिये। यह डरावना है।”

हिंटन ने कहा कि तकनीकी दिग्गजों के बीच कॉम्पटीशन कंपनियों को नई AI टेक्नोलॉजी को खतरनाक गति से जारी आगे बढ़ाने, नौकरियों को जोखिम में डालने और गलत सूचना फैलाने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने टाइम्स को बताया, “यह देखना मुश्किल है कि आप बुरी टेक्नोलॉजी को बुरी चीजों के लिए इसका इस्तेमाल करने से कैसे रोक सकते हैं।”

गलत सूचना के बारे में जताई चिंता

साइंटिस्ट ने AI द्वारा बनाई गई गलत सूचना के संभावित प्रसार के बारे में भी चेतावनी दी और द टाइम्स को बताया कि एक एवरेज व्यक्ति “अब यह जानने में सक्षम नहीं होगा कि क्या सच है।”

यूएस मीडिया के अनुसार, हिंटन ने पिछले महीने अपने इस्तीफे की सूचना गूगल को दी थी।

अरबपति ईलॉन मस्क और कई एक्सपर्ट्स ने मार्च में AI सिस्टम में हो रहे डेवेलपमेंट को को रोकने का आह्वान किया था कि ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षित हैं।

इसके आलावा एक ओपन लेटर पर मस्क और एप्पल के को-फाउंडर स्टीव वोज्नियाक GPT-4 की रिलीज़ से प्रेरित थे, जो कि ChatGPT द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक का एक अधिक शक्तिशाली संस्करण है।

हिंटन ने उस समय उस पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया था लेकिन द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वैज्ञानिकों को “इसे तब तक और अधिक नहीं बढ़ाना चाहिए जब तक कि वे समझ नहीं जाते कि क्या वे इसे नियंत्रित कर सकते हैं या नहीं।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement