देश में संक्रमण के 40 हजार मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 39,726 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। देश में इस वैश्विक महामारी के मामलों की संख्या 1,15,14,331 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन […]
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के रोजाना मामलों में बढ़ोतरी हुई है और नए मामलों में 85.6 फीसदी इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,97,237 हो गई […]
एमएसपी के ई-भुगतान से आढ़तियों को नहीं होगा नुकसान
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक दिन पहले अपने प्रस्तुतीकरण में कहा था कि वह पंजाब और हरियाण सरकार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले खरीद सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान सीधे किसानों के खाते में करने के लिए कहेगी। इसके अगले ही दिन आज सरकार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक […]
कृषि कानूनों को लेकर पीछे हटने की वजह!
बहानेबाजी, मिशन को रद्द करना, झिझक जाना, रणनीतिक रूप से कदम पीछे करना, गतिरोध, कृषि सुधारों को लेकर मोदी सरकार की दुविधा समझाने के लिए इनमें से किसी भी शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे हार या आत्मसमर्पण न मानें तो भी यह दुविधा तो है। यह दुखद है क्योंकि ये कानून साहसी […]
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के तेजी से फैलते खतरे के बीच ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है और मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है और फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है। महामारी की नई लहर से निपटने के लिए सभी […]
नए कानून की दरकार : पंजाब के वित्त मंत्री
बीएस बातचीत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 20 दिन से जारी है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का कहना है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी पर मौखिक आश्वासन दिया है लेकिन सरकार की वास्तविक मंशा संदिग्ध बनी हुई है। उन्होंने दिलाशा सेठ और […]
किसान प्रदर्शन से अमरिंदर सिंह को मिली ताकत
यह बता पाना मुश्किल है कि दिल्ली में प्रदर्शन के बाद असल फायदा क्या किसानों का हुआ है? पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दोनों हाथों में लड्डू हैं। पटियाला की पूर्व रियासत के महाराज कैप्टन अमरिंदर आज पंजाब के महाराज बन चुके हैं। इस नए विश्वास का संकेत उस समय मिला जब अमरिंदर अपने […]
क्रिसिल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक रबी फसलों की बुआई 27 नवंबर तक 3.48 करोड़ हेक्टेयर में हो चुकी है। यह पूरे पिछले सीजन से चार फीसदी और पिछले पांच वर्षों के औसत से दो फीसदी अधिक है। साफ तौर पर इस साल भरपूर बारिश से रबी फसलों का रकबा बढ़ा है। इस बार मॉनसून सामान्य […]
इन दिनों पंजाब समेत देश के कई राज्यों के किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं तक पहुंच चुका है। प्रदर्शनकारी किसानों को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है। ये किसान उन नए कृषि विपणन कानूनों से नाखुश हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कृषि क्षेत्र के लंबित सुधारों के एक […]
मोदी-शाह की भाजपा और पंजाब के सबक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राजनीति की कितनी समझ है? यह सवाल पूछने पर आपको दिमाग की जांच कराने को भी कहा जा सकता है क्योंकि जाहिर तौर पर भाजपा की राजनीतिक समझ किसी भी अन्य दल से काफी बेहतर है। लोकसभा में पार्टी के 303 और दूसरे स्थान की पार्टी के 52 सांसदों के […]