तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 17.67 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,483.41 अंक पर खुला। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी, रोजमर्रा के उपयोग के सामान बाने वाली कंपनियों तथा धातु कंपनियों के शेयरो में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स में कल करीब 33 अंक की तेजी आयी थी।
इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 5.75 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,892.45 अंक पर खुला।
कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में शुरूआती गिरावट दर्ज की गयी।
उनके अनुसार माह के अंत में पेश किये जाने वाले केंद्रीय बजट से पहले निवेशक सतर्क रूख अपना रहे हैं।