महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार प्रीजा, कविता लंदन ओलंपिक की दौड़ से बाहर
'

प्रीजा, कविता लंदन ओलंपिक की दौड़ से बाहर

PTI

- July,08 2012 12:13 PM IST

एशियाई खेलों की पदकधारी प्रीजा श्रीधरन और कविता राउत का ओलंपिक मंे जगह बनाने का सपना उस समय टूट गया जब ये दोनों इटली के सेंथिया में एफआईडीएएल पिडमोंट ट्रैक मीट की एथलेटिक्स की 10 हजार मीटर स्पर्धा में लंदन खेलों के लिए कट हासिल करने में चूक गई।

आठ जुलाई की समय सीमा से पहले अपने अंतिम क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में प्रीजा और कविता दोनों को कल 6000 मीटर के बाद हटना पड़ा क्योंकि दोनों निश्चित समय के अपने लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक प्रीजा और कविता दोनों ने अच्छी शुरूआत की और तीन मिनट 10 . 00 सेकेंड प्रति किलोमीटर की रफ्तार के साथ शुरूआत की जो लक्ष्य के अंदर था।

तीन हजार मीटर के आसपास हालांकि भारतीय धाविकाओं की गति में कमी आने लगी और उन्होंने 5000 मीटर की दूरी 16 मिनट 28 सेकेंड में पूरी की जो भी लक्ष्य के अंदर था लेकिन 6000 मीटर के बाद दोनों ने लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद को छोड़ दिया।

महिला 10000 मीटर स्पर्धा का ओलंपिक बी क्वालीफिकेशन स्तर 32 मिनट 10 सेकेंड था।

संबंधित पोस्ट