महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार बॉलीवुड अभिनेत्री लैला की हत्या : आरोपी, पिता ने जताया संदेह
'

बॉलीवुड अभिनेत्री लैला की हत्या : आरोपी, पिता ने जताया संदेह

PTI

- July,08 2012 5:24 AM IST

भाषा

टाक ने जम्मू में जांचकर्ताओं को जो बताया उसकी पुष्टि करने के लिए कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य नहीं हैं। मुम्बई और जम्मू कश्मीर पुलिस उसके दावों की सचाई की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। लैला गत एक वर्ष से लापता है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में परवेज पर धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला दर्ज कराया गया था और उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भीम सेन टोटी ने पीटीआई को बताया कि परवेज के खिलाफ पुलिस ने किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस एक नये केस डायरी के साथ अदालत गयी और परवेज को सात दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया। वह कथित तौर पर लैला के पिता नादर शाह का जाली पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।

डोडा..रामबान परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक :डीआईजी: गरीब दास ने जम्मू में कहा कि परवेज ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी मां, बहन और एक मित्र की गत वर्ष फरवरी में महाराष्ट्र में हत्या कर दी गई थी।

लैला के पारिवारिक मित्र परवेज नेे जानकारी के अनुसार जांचकर्ताओं को बताया कि लैला के पारिवारिक सदस्यों की गोली मारकर हत्या की गई। मामले के जांचकर्ताओं में मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा का दल भी शामिल है। दास ने यह नहीं बताया कि परवेज ने हत्यारों के बारे में कोई जानकारी दी या नहीं।

संबंधित पोस्ट