महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार काबुल गैस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 17 हुई : पुलिस
'

काबुल गैस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 17 हुई : पुलिस

PTI

- July,07 2012 4:55 AM IST

काबुल के तरल गैस भंडार में विस्फोट होने और आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और उसमें 155 लोग घायल हुए हैं ।

आग से निपटने में अफगानिस्तान की आपात सेवा की मदद कर रहे नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल :आईएसएएफ: का कहना है कि कल हुई इस घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है ।

काबुल पुलिस ने एक बयान में कहा, विस्फोट और आग लगने की घटना में 17 लोग मारे गए और 155 घायल हो गए ।

उन्होंने कहा कि घायलों में कई बुरी तरह झुलस गए हैं । सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से 20 की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है ।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने शुरूआती जांच में इस घटना में किसी प्रकार की आतंकी संलिप्तता से इंकार किया है ।

एएफपी

संबंधित पोस्ट