जयपुर के बैनाड रेलवे फाटक के नजदीक कल एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेन चालक द्वारा ट्रेक पर शव पडे़ होने की सूचना पर मौके पर पहंुचकर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। जांच में शव की पहचान बारहवीं कक्षा में पढने वाली अक्षिता के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सांैप दिया।
सूत्रों के अनुसार, परिजनों द्वारा सहेली के साथ नहीं भेजे जाने से रूठकर अक्षिता द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आयी है।