महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार सोहराबुद्दीन के पूर्व सहयोगी सिलवस्टर डेनियल को जमानत
'

सोहराबुद्दीन के पूर्व सहयोगी सिलवस्टर डेनियल को जमानत

PTI

- July,07 2012 4:14 AM IST

गुजरात उच्च न्यायालय ने 2004 के पोपुलर बिल्डर्स गोलीबारी कांड के आरोपी तथा सोहराबुद्दीन शेख के सहयोगी रहे सिलवस्टर डेनियल को आज जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति के एस झावेरी ने जमानत देते हुए कहा कि डेनियल अपने अपराध के लिए निर्दिष्ट अधिकतम सजा का आधा हिस्सा पहले ही काट चुका है।

सिलवस्टर डेनियल को सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले का अहम गवाह माना जाता है और उसने अपनी गवाही में मामले में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह की कथित भूमिका की ओर इशारा किया था।

डेनियल के वकील सोएब भोहिरिया ने कहा कि उसे इस शर्त पर जमानत दी गयी है कि वह गुजरात छोड़कर नहीं जाएगा।

डेनियल की दलील थी कि मुकदमे में देरी में उसकी कोई गलती नहीं है और वह जेल में कैद है।

उस पर मौजूदा मामले में दिसंबर, 2004 में नवरंगपुरा स्थित पोपुलर बिल्डर्स के दफ्तर में तुलसीराम प्रजापति के साथ गोलीबारी करने का आरोप है।

भाषा

संबंधित पोस्ट