महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार जकिया की याचिका फैसला 16 जुलाई तक सुरक्षित
'

जकिया की याचिका फैसला 16 जुलाई तक सुरक्षित

PTI

- July,06 2012 5:06 AM IST

गुजरात की एक अदालत ने 2002 के दंगों के मामले में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य के खिलाफ शिकायत के संदर्भ में अधिक दस्तावेजों की मांग को लेकर जकिया जाफरी की ओर से दाखिल याचिका पर फैसला 16 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बीते गनात्रा की अदालत जकिया की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ द्वारा दायर याचिका पर उसी दिन फैसला कर सकती है। इसमें एसआईटी की ओर से दायर समापन रिपोर्ट के साथ सौंपे वास्तविक दस्तावेजों की जांच करने की मांग की गई है।

जकिया की याचिका का विरोध करते हुए एसआईटी आर एस जामुर ने कहा कि जांच के दौरान प्राप्त किए गए सभी विवरण को सामने रखा गया है।

जामूर ने कहा, एसआईटी की ओर से एके मल्होत्रा द्वारा सौंपी गई अंतमि रिपोर्ट की मांग करना अप्रासंगिक है क्योंकि यह किसी एक अधिकारी का विचार भर है। इस अदालत को विचार पर नहीं, बल्कि सबूतों के आधार पर फैसला करना है।

जकिया और तीस्ता की ओर से वकील मिहिर देसाई ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद से एसआईटी अपने रुख में बदलाव करती आई है।

संबंधित पोस्ट