Business Standard
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: अब कार-बाइक का थर्ड पार्टी बीमा होगा और लंबा, जेब पर बढ़ेगा शुरुआती खर्च का बोझ5% घटे लागत तो भारी भरकम डीजल ट्रकों को पछाड़ेंगे ई-ट्रक, भारी उद्योग मंत्रालय ने किया आकलनBSNL का बड़ा प्लान: 5 साल में ₹77,000 करोड़ खर्च करेगी कंपनी, 2 लाख 4G साइट्स लगाएगीVodafone Idea Q1FY27 Results: घाटा कम होकर ₹3,754 करोड़ पर आया, सब्सक्राइबर बेस घटा, ARPU बढ़ाTCS को कर्मचारी डेटा लीक का मिला साइबर अलर्ट, 4 साल पुरानी जानकारी निशाने पर!Gold Hallmarking: सोने की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा, अब देश के 392 जिलों में अनिवार्य हुआ नया नियमसोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से सरकार की कमाई बढ़ी, ढाई महीने में जुटाए ₹10,040 करोड़UTI Nifty 500 Index Fund NFO: ₹1,000 से निवेश का मौका, 24 अगस्त तक NFO खुलानई कार पर 4 और बाइक पर 6 साल का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होगा जरूरी; आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?Balanced Hybrid Fund का बढ़ रहा क्रेज; SBI MF ने इस थीम पर लॉन्च किया NFO; 24 अगस्त तक लगा सकेंगे पैसा
अन्य समाचार सर्वोटेक को यूपीनेडा से 1.8 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का ठेका मिला
'

सर्वोटेक को यूपीनेडा से 1.8 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का ठेका मिला

PTI

- September,27 2022 4:24 AM IST

26 सितंबर (भाषा) स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता सर्वोटेक पावर सिस्टम्स को उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) से 30 करोड़ रुपये की 1.8 मेगावाट क्षमता की ‘ऑफ-ग्रिड’ सौर परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड को यूपीनेडा से 1.8 मेगावाट क्षमता की ‘ऑफ-ग्रिड’ सौर परियोजना के लिए आशय पत्र (एलओआई) मिला है।

परियोजना का अनुबंध मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये है।

सर्वोटेक राज्य में विभिन्न जगहों पर परियोजना लगाएगी। साथ ही अगले पांच साल एक से दस किलोवाट और 11-50 किलोवाट ‘ऑफ-ग्रिड’ सौर परियोजना प्रतिष्ठानों की रखरखाव भी करेगी।

सर्वोटेक को यूपीनेडा से इस महीने हासिल होने वाली यह दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना है। इस महीने की शुरुआत में इसने यूपीनेडा से 4.1 मेगावाट क्षमता की ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा संयंत्र परियोजना हासिल की थी।

भाषा रिया रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement