मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

ईरान में ‘मुजतबा युग’ की शुरुआत: पिता से भी ज्यादा कट्टर हैं नए सर्वोच्च नेता, इजरायल ने दी सीधी धमकी

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को सोमवार को देश का अगला सर्वोच्च नेता नामित किया गया। देश की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने उनका चयन किया है। मुजतबा (56) के देश के अर्धसैनिक…

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei

Last Updated: मार्च 9, 2026 | 10:17 PM IST

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को सोमवार को देश का अगला सर्वोच्च नेता नामित किया गया। देश की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने उनका चयन किया है। मुजतबा (56) के देश के अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड से करीबी संबंध हैं। रिवॉल्यूशनरी गार्ड युद्ध की शुरुआत के दौरान 28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामनेई (86) की मौत के बाद से इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहा है। मुजतबा को उनके पिता से भी ज्यादा कट्टर विचारों वाला माना जा रहा है। 

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने गए अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को सोमवार को बधाई दी और तेहरान को मॉस्को के अटूट समर्थन और एकजुटता जताई। दूसरी ओर इजरायल पहले ही कह चुका है कि मुजतबा उनके निशाने पर हैं जबकि ट्रंप ने उन्हें ‘अस्वीकार्य’ बताया है। 

इस बीच, सऊदी अरब ने सोमवार को ईरान को आगाह किया कि अगर वह अरब देशों पर हमले करता रहा तो उसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। सऊदी अरब का यह बयान उस नए ड्रोन हमले के बाद आया, जिसमें जाहिर तौर पर उसके बड़े शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। 

Advertisement