Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार केरल में पोक्सो की 28 और अदालतों का गठन होगा
'

केरल में पोक्सो की 28 और अदालतों का गठन होगा

PTI

- February,03 2022 4:35 AM IST

दो फरवरी (भाषा) केरल सरकार ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत दर्ज मामलों का तेजी से निपटारा करने के लिए बुधवार को राज्य में 28 अतिरिक्त फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों का गठन करने का निर्णय किया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसके लिए मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि इसके साथ ही पोक्सो मामलों से निपटने के लिए दक्षिणी राज्य में विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों की संख्या 56 हो जाएगी।

बयान में बताया गया कि कर्मचारियों के पैटर्न के अनुसार ही वहां पद आवंटित किए जाएंगे और राज्य के 14 जिलों में वर्तमान इस तरह के अदालतों में हुई नियुक्तियों के मुताबिक ही यहां भी नियुक्तियां होंगी।

बयान में बताया गया कि जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ लिपिक और बेंच लिपिक के पद सृजित किए जाएंगे और अनुबंध के आधार पर कई अन्य पदों का सृजन होगा।

भाषा नीरज नीरज शाहिद

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement