Business Standard
Advertisement
ये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताबसेबी ने साफ किया रुख! क्लोजिंग ऑक्शन सेशन रहेगा जारी, ट्रेडिंग में आए बदलाव को लेकर चेयरमैन ने क्या कहा?
अन्य समाचार शापूरजी पालोनजी की आवासीय इकाई जॉयविले 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
'

शापूरजी पालोनजी की आवासीय इकाई जॉयविले 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

PTI

- November,29 2021 12:33 PM IST

29 नवंबर (भाषा) निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शापूरजी पालोनजी की आवासीय इकाई 'जॉयविले' अपने नए चरण के तहत 750 नए फ्लैट्स बनाने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी पुणे, मुंबई और कोलकाता में अपनी तीन आवासीय परियोजनाओं की मांग में वृद्धि को भुनाने के लिए यह निवेश कर रही है।

जॉयविले देश में आकांक्षी आवासीय परियोजनाओं को विकसित करने वाला 1,240 करोड़ रुपये का एक प्लेटफार्म है। यह प्लेटफार्म शापूरजी पालोनजी, एडीबी, आईएफसी और एक्टिस ने खड़ा किया है। कंपनी ने अभी तक छह परियोजना शुरू की है।

जॉयविले शापूरजी हाउसिंग के प्रबंध निदेशक श्रीराम महादेवन ने पीटीआई- भाषा से कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी जल्द ही अपनी चल रही आवासीय परियोजनाओं में विकास के नए चरण शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी जॉयविले हडपसर (पूर्वी पुणे), जॉयविले विरार (मुंबई के पास) और जॉयविले हावड़ा (कोलकाता के पास) ... अपनी तीन परियोजनाओं में नए चरण शुरू करेगी। हम इन तीन परियोजनाओं के नए चरणों में 750 से अधिक फ्लैट बनाने की योजना बना रहे हैं।’’

महादेवन ने परियोजना की लागत को लेकर कहा कि निवेश की कुल रकम 300 करोड़ रुपये के आस पास होगी और हमें बिक्री से 400 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

भाषा जतिन मनीषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement