Advertisement
भारत, ब्राजील और अमेरिका कारोबार से Torrent Pharma को फायदा, ब्रोकरेज ने दिया ₹5,230 तक का टारगेटNPS में बड़े बदलाव की तैयारी? कम जोखिम और स्थिर रिटर्न पर फोकस, नए निवेश व गारंटीड पेंशन पर विचारNTA पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा- पुरानी गलतियों से नहीं लिया सबक, NEET पर फिर बवालफ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्स की बढ़ती लागत के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत: सीतारमणक्या SIP भारतीय बाजार की ताकत है या विदेशी निवेशकों का एक्जिट गेट?PM Surya Ghar Scheme: सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही सब्सिडी, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका₹15,000 करोड़ के बायबैक से पहले Wipro के शेयर में तेजी, मौजूदा भाव से 20% प्रीमियम पर ऑफरबाजार से तेज भागा Maharatna PSU का शेयर, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाहसैलरी से PF कट रहा है पर खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें EPFO बैलेंस चेक, पूरी डिटेल जानेंNTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमान
अन्य समाचार मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य की 20 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त की गई
'

मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य की 20 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त की गई

PTI

- November,05 2020 7:03 PM IST

पांच नवम्बर (भाषा) माफिया-राजनेता और मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह के एक सदस्य की अवैध रूप से निर्मित 20 करोड़ रुपए मूल्य की इमारत बृहस्पतिवार को जमींदोज कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख़्तार अंसारी गिरोह के सदस्य ईसा खान की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं और अवैध कब्जा निर्माण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश पर शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे के पास अवैध रूप से बने पेरिस प्लाजा को ध्वस्त कराया गया।

जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी ईसा खान ने गाजीपुर तिराहे पर बिना वैध नक्शे के तीन मंजिला इमारत का निर्माण कराया था। इसके सम्बन्ध में वर्ष 2004 से मुकदमा विचाराधीन था जिसमें पिछली 27 अगस्त को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हुआ था। बाद में इसके खिलाफ दाखिल अपील भी खारिज हो गई जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

वहीं वाराणसी से प्राप्त सूचना के अनुसार, स्थानीय निकाय ने अंसारी के करीबी मेराज अहमद का मकान गिरा दिया है। निकाय ने दो महीने पहले ही अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस का पालन नहीं होने की स्थिति में निकाय ने यह कार्रवाई की है। ध्वस्तीकरण के कार्रवाई के दौरान निकाय के सीओ संतोष कुमार और जैतपुरा थाना प्रभारी शशिभूषण राय भी मौजूद रहे।

वीडीए अधिकारी परमानंद यादव ने बताया कि मेराज अहमद के मकान में हुए अवैध निर्माण को लेकर दो महीने पहले ही नोटिस जारी की गई थी।

पुलिस के अनुसार मेराज पर फर्जी दस्तावेजों से हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण का भी आरोप है। मेराज ने कुछ दिनों पहले ही आत्मसमर्पण किया था। मेराज के ऊपर भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 470, 471, 216 सहित 120 बी के तहत मामला दर्ज है। मेराज पर कैंट थाने में 19 मामले दर्ज हैं।

भाषा सं सलीम अर्पणा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement