महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार सांबा आतंकवादी हमले मंे सीमा उल्लंघन नहीं हुआ: बीएसएफ
'

सांबा आतंकवादी हमले मंे सीमा उल्लंघन नहीं हुआ: बीएसएफ

PTI

- November,29 2013 6:53 PM IST

बल ने कहा कि हमला के बाद उसके आकलन से यह तथ्य सामने आया कि पाकिस्तान की ओर से कोई अतिक्रमण नहीं हुआ और उसकी चौकसी में कोई चूक नहीं हुई।

बीएसएफ प्रमुख सुभाष जोशी ने यहां इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, हमने :हमले के बाद: उसका गहराई से विश्लेषण किया और देखा कि बाड़ पूरी तरह ठीक है। बाड़ से सटे कुछ नाले हैं और उनकी भी निगरानी की जा रही थी, उस दिन :26 सितंबर को: सभी प्रणाली सही ढंग से काम कर रही थी।

उन्होंने कहा, हमेे ऐसा कोई अतिक्रमण नजर नहीं आया और हम आज इस बात पर कायम हैं।

बीएसएफ महानिदेशक एक दिसंबर को होने वाले बल के 48 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपना वार्षिक संवाददाता सम्मेलन संबोधित कर रहे थे।

निकट अतीत में ऐसी खबरें आयी कि तीन आतंकवादी नदी क्षेत्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सांबा सेक्टर के हीरानगर पहुंंचे। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने भी इस मामले मंे जांच रिपोर्ट मांगी थी।

आतंकवादियों ने इलाके में स्थित सैन्य कैवलरी यूनिट पर हमला किया था जिसमें कई लोग मारे गए थे।

संबंधित पोस्ट