महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार आर्थिक वृद्धि दर बेहतर रहने की उम्मीद से सेंसेक्स 257 अंक उछला
'

आर्थिक वृद्धि दर बेहतर रहने की उम्मीद से सेंसेक्स 257 अंक उछला

PTI

- November,29 2013 6:13 PM IST

आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा एचडीएफसी बैंक समेत आईटीसी तथा लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों की लिवाली से सेंसेक्स में तेजी आयी। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा हीरो मोटो कार्प में गिरावट ने इसे पीछे खींचा।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स मजबूत होकर 20,558.93 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान यह 20,819.77 अंक तक चला गया। लेकिन अंत में 257.02 अंक यानी 1.25 प्रतिशत चढ़कर 20,791.93 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 लाभ में रहे। बीएसई के सभी 13 क्षेत्रों के सूचकांक में बढ़त दर्ज की गयी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.25 अंक यानी 1.38 प्रतिशत बढ़कर 6,176.10 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एमसीएक्स शेयर बाजार का एसएक्स 40 भी 159.26 अंक की तेजी के साथ 12,344.49 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार जीडीपी के आंकड़ें उत्साहजनक रहने की उम्मीद से बाजार में तेजी आयी है। सरकार जुलाई-सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करने वाली है।

वेरासिटी ब्रोकिंग सर्विसेज के शोध प्रमुख जिग्नेश चौधरी ने कहा, शेयर बाजार को सकारात्मक जीडीपी आंकड़े का इंतजार है जो आज जारी होना है। यह 4.4 प्रतिशत से 4.6 प्रतिशत रह सकता है।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट