Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’
अन्य समाचार आरूषि...हेमराज को किसने मारा? फैसला कल
'

आरूषि...हेमराज को किसने मारा? फैसला कल

PTI

- November,24 2013 8:53 PM IST

विशेष न्यायाधीश एस लाल दंत चिकित्सक दम्पति राजेश तलवार और नुपूर तलवार के खिलाफ 15 महीने लंबी सुनवायी के बाद इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। दोनों इस समय जमानत पर चल रहे हैं। दोनों पर हत्या के साथ ही अपनी 14 वर्षीय पुत्री और नौकर की 1..16 मई 2008 की दरमियानी रात को नोएडा के जलवायु विहार स्थित आवास पर हुई हत्या का सबूत नष्ट करने का आरोप है।

उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई की अलग अलग तर्कों के साथ इस मामले में कई उतार चढ़ाव आये। शुरूआत में शक की सूई राजेश तलवार पर उसके बाद उनके मित्रों के घरेलू सहायकों पर फिर राजेश और उनकी पत्नी पर गई।

यह मामला हमेशा से ही मीडिया में छाया रहा। अगस्त 2009 में उच्चतम न्यायालय ने मीडिया पर सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी। तलवार दम्पति ने सीबीआई पर आरोप लगाया था जांच को मोड़ने और कथित रूप से कई चीजों को लीक करके उनकी छवि को नुकसान पहंुचाया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी जांच इस आधार पर की थी कि हेमराज ने आरूषि की हत्या की और घटनास्थल से फरार हो गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement