महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
'

बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

PTI

- November,14 2013 1:53 PM IST

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि दिबियापुर निवासी शिवम सिंह :19: यहां बिठूर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक :मैकेनिकल: द्वितीय वर्ष का छात्र था । वह यहां बिठूर में ही कमरा किराये पर लेकर रहता था । कल उसके पिता ब्रजराज सिंह ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला । तब उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक को फोन कर शिवम के फोन न उठाने की बात बताई । इस पर शिक्षक शिवम के कमरे पर गया तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला । खटखटाने पर जब दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो शिक्षक ने पुलिस को फोन किया । पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो शिवम का शव पंखे से लटका मिला ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर छात्र के परिजनों को सूचित किया । कमरे की दीवार पर शिवम ने स्केच पेन से लिखा था... अजब सिंह यादव बाय ।

छात्र के परिजनों का कहना है कि कल्याणपुर के एक कोचिंग संचालक का नाम अजब सिंह यादव है जिसके बारे में शिवम ने पहले बताया था कि वह उसे बहुत परेशान कर रहा है । घरवालों का आरोप है कि शिवम ने कोचिंग संचालक यादव से परेशान होकर ही फांसी लगायी है ।

पुलिस कोचिंग संचालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है । इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है ।

संबंधित पोस्ट