महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन आर्पित
'

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धासुमन आर्पित

PTI

- July,12 2012 4:53 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर की 5वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी में विजयघाट के पास उनके स्मृति स्थल पर सुबह सात बजे आयोजित मुख्य समारोह में उन्हें श्रृद्धा सुमन आर्पित किए गए।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, सांसद उमा शंकर सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री अंबिका चौधरी, सांसदों, विधायकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि दी। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की ओर से भी स्मृतिस्थल पर पुष्पचक्र चढ़ाया गया।

चंद्रशेखर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में चंद्रशेखर के पुत्र व समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर भी शामिल थे। इस अवसर पर चंद्रशेखर मैमोरियल ट्रस्ट ने स्मृति स्थल पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

चंद्रशेखर की याद में भारत यात्रा केंद्र भोंडसी :हरियाणा:, लखनउ, बलिया तथा अन्य स्थानों पर भी समारोहों का आयोजन किया गया।

भाषा मनोहर राजेंद्र

संबंधित पोस्ट