दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने आज बताया कि यह सेवा एक नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके जरिए उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों पर हो रही कार्रवाई की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
सिंह ने कहा कि यह सुविधा मुहैया कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसका परीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस सेवा का इस्तेमाल करके उपभोक्ता संबंधित डिस्कॉम, डीएचबीवीएन या यूएचबीवीएन में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
सिंह ने बताया कि यह सुविधा हासिल करने के लिए डिस्कॉम के पास अपने मोबाइल फोन का पंजीकरण कराना आवश्यक है।