महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार राष्ट्रपति ने किया मेट्रो से सफर
'

राष्ट्रपति ने किया मेट्रो से सफर

PTI

- July,12 2012 4:13 AM IST

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। इस सफर के साथ वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति हो गई हैं, जिन्होंने इस आधुनिक परिवहन प्रणाली से यात्रा की है।

राष्ट्रपति ने दिल्ली मेट्रो को देश की तरक्की के लिए गौरवशाली प्रतीक बताया।

प्रतिभा :77: उद्योग भवन से छह डिब्बे वाली एक विशेष मेट्रो ट्रेन में आज सुबह सवार हुई और स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सुल्तानपुर तक की यात्रा की।

वह मेट्रो से उद्योग भवन वापस लौटी।

उनका इस महीने के अंत में राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्णा और दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह भी थे।

राष्ट्रपति ने इस आधुनिक परिवहन प्रणाली की सराहना की और उन्होंने इसके परिचालन के बारे में जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जताई।

उन्होंने लौटने पर उद्योग भवन स्टेशन पर आगंतुक पुस्तिका में लिखा, भारत ने पिछले दशक में जो जबरदस्त तरक्की है, उसका दिल्ली मेट्रो एक गौरवशाली प्रतीक है। यह आरामदेह, सुविधापूर्ण और पर्यावरण हितैषी जन परिवहन प्रणाली है, जिसका रोजाना लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने लिखा है दिल्ली मेट्रो में आज सफर कर उन्हें लोगों से अनुभव को साझा करने में बहुत खुशी हुई है। मैं भविष्य के लिए डीएमआरसी को शुभकानाएं देती हूं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई अति विशिष्ट लोग मेट्रो से सफर कर चुके हैं। प्रतिभा इसकी यात्रा करने वाली प्रथम राष्ट्रपति हैं।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दो दिसंबर 2011 को दिल्ली मेट्रो का सफर किया था।

संबंधित पोस्ट