रोसड़ा के सब डिविजनल अधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि वाहन में 15 लोग सवार थे और यह बिथान से हरपुर गांव की तरफ जा रहा था । चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म हो गया और वाहन नदी में गिर गया ।
उन्होंने कहा कि मारे गए बच्चे चार से दस वर्ष बीच के थे और उनकी पहचान हो गई है ।
एसडीओ ने कहा कि जख्मी लोगों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।