महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार क्रिकेट मुरली कार्तिक की गाड़ी से हुआ सड़क हादसा
'

क्रिकेट मुरली कार्तिक की गाड़ी से हुआ सड़क हादसा

PTI

- October,18 2013 10:13 PM IST

पुलिस के अनुसार घटना पूर्वाह्न 12:15 बजे के आसपास की है जब कार्तिक और उनकी पत्नी श्वेता ताज मानसिंह होटल से अपने ग्रीन पार्क स्थित घर लौट रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कार्तिक अपनी वोल्वो कार चला रहे थे और उन्होंने उसे एक पेट्रोल पंप पर रोका। कार में तेल भराने के बाद जब कार्तिक ने उसे नीति मार्ग की ओर लिया तो हवाईअड्डे से आ रही एक जायलो कार से टक्कर हो गयी।

जायलो कार में सवार त्रिवेंद्रम के रहने वाले सुदीप नामक शख्स के दांये हाथ मंे फ्रेक्चर हो गया वहीं उनके ड्राइवर और एक अन्य शख्स को मामूली चोट आईं। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार्तिक को चोट नहीं आई लेकिन उनकी पत्नी श्वेता को हाथ में चोट लग गयी।

बाद में सुदीप और श्वेता को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले मंे अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गयी है और दोनों कारों को चाणक्यपुरी थाने ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, न तो कार्तिक ने और न ही सुदीप ने कोई शिकायत दर्ज कराई है लेकिन हम खुद मामला दर्ज कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट