महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार मक्के की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए दोआबा में मेज ड्रायर
'

मक्के की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए दोआबा में मेज ड्रायर

PTI

- October,17 2013 4:04 PM IST

जालंधर, 16 अक्तूबर :भाषा: पंजाब मंे फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की अपनी नीति के तहत राज्य सरकार प्रदेश मंे मक्के की खेती को और प्रोत्साहित करने के लिए दोआबा के नवांशहर और होशियारपुर जिले में देश में अपनी तरह का पहला एवं अत्याधुनिक तकनीक से युक्त मक्का सुखाने का संयंत्र मेज ड्रायर स्थापित किया है। इस बीच किसानों का कहना है कि मक्का सुखाने वाली इस मशीन की जगह अगर इसका

न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया जाए तो यह हर तरह से किसानांे के हक में होगा।

कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेश गुलाटी ने भाषा से बातचीत में कहा, राज्य सरकार प्रदेश में मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी उपाय कर रही है। इसी के तहत सरकार ने अत्याधुनिक तकनीक से युक्त मक्का सुखाने वाली अत्याधुनिक मशीन स्थापित की है। इससे न केवल मक्के की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि यह किसानो की आमदनी बढाने में भी सहायक होगा ।

गुलाटी ने कहा, आम तौर पर परंपरागत तरीकों से सूरज की गर्मी से मक्के के दानों को सुखाने में एक हफ्ते का वक्त लगता है । मेज ड्रायर में इसे एक दिन मंे सुखा दिया जाता है । इसके बाद इसकी नीम 30 फीसदी से कम होकर 15-17 फीसदी तक रह जाती है ।

उन्होंने यह भी कहा, नमीयुक्त मक्के की कीमत मंडियों मंे कम हो जाती है । लोग इसे लेने से बचते हैं । चूंकि, मक्के के फसल में 30 फीसदी के करीब नमी होती है इससे किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पाती है ।

जारी भाषा रंजन

संबंधित पोस्ट