Advertisement
पश्चिम एशिया युद्ध का असर: गैस संकट से जूझ रहीं भारतीय फैक्टरियां, 30% तक घटा उत्पादनभारत में एंट्री करेगा जर्मन लग्जरी ब्रांड! हीलियॉस लक्ज लाएगी एलेक्जेंडर शोरॉकॉफ की प्रीमियम घड़ियांपश्चिम एशिया की जंग का असली असर अभी बाकी? शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की चेतावनीबाजार में मंदी का साया! बैंकिंग शेयरों की बिकवाली से निफ्टी पर बढ़ा दबावस्विगी-जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म वर्कर्स को मिलेगा बीमा कवच? सरकार कर रही बड़ी तैयारीबाजार में भारी गिरावट, क्या अब SIP बंद करने का समय है? एक्सपर्ट ने दी अहम सलाहहोर्मुज संकट के बीच रणनीतिक तेल भंडार भी नहीं देगा पूरी राहत, रिपोर्ट में बड़ा दावापश्चिम एशिया संघर्ष का असर, भारत में सिटी गैस की बिक्री 10% तक घटने की आशंकाखाद सप्लाई को सुरक्षित बनाने के लिए नीति में बदलाव जरूरी, रिपोर्ट में बड़ा सुझावMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर कितना असर? अर्थशास्त्रियों ने दिया बड़ा संकेत
अन्य समाचार शीतकालीन सत्र में विधेयक आधार को कानूनी दर्जा देगा
'

शीतकालीन सत्र में विधेयक आधार को कानूनी दर्जा देगा

PTI

- September,24 2013 6:43 PM IST

योजना मंत्री राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, हम आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण विधेयक 2010 को चर्चा और पारित करने के लिए लाएंगे।

यूआईडीएआई लोगों को 12 अंकों वाला आधार नंबर जारी करता है। यूआईडीएआई फिलहाल कार्यपालिका के आदेश से संचालित होता है।

यूआईडीएआई का कामकाज उच्चतम न्यायालय के समक्ष आया जिसने कल अपने एक अंतरिम आदेश में कहा कि आधार सिर्फ भारतीय नागरिकों को जारी किया जा सकता है और पहचान नंबर सरकार की सब्सिडी योजनाओं को पाने के लिए अनिवार्य नहीं हो सकता।

यह विधेयक प्राधिकरण को वैधानिक समर्थन प्रदान करेगा जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2010 में मंजूरी दी थी और पिछले साल दिसंबर में राज्यसभा में पेश किया गया। इससे पहले इसे वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता यशवंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष जांच के लिए भेजा गया।

शुक्ला ने कहा, अब स्थायी समिति ने कुछ संशोधनों के साथ विधेयक को फिर से योजना आयोग के पास भेज दिया है। हम इसे शीघ्र ही मंत्रिमंडल के पास ले जाएंगे और शीतकालीन सत्र में इसे पारित कराने पर जोर देंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement