Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार जूस बाजार 2015 तक 54,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद
'

जूस बाजार 2015 तक 54,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद

PTI

- June,28 2012 4:53 PM IST

फलों का जूस, शरबत और ऐसे ही स्वास्थ्यवर्धक पेयदाथों का बाजार वर्ष 2015 तक 54,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम के एक अध्ययन के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल को लेकर बढ़ती जागरुकता, विशेषकर युवाओं में इस मामले में बढ़ती संवेदनशीलता से जूस एवं शरबत तथा स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।

वर्तमान में इस तरह के पेयपदार्थों का बाजा 22,000 करोड़ रुपये का है।

अध्ययन में कहा गया है कि युवाओं में बढ़ता मोटापा और बढ़ते जबखर्च को देखते हुये विशेषतौर पर शहरी इलाकों में जूस और शरबत जेसे नॉन..कार्बोनेट उत्पादों की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

एसोचैम सेक्रटरी जनरल डी.एस. रावत के अनुसार नॉन कार्बोनेटिड पेय उत्पाद जैसे फलों का जूस, शरबत और स्वास्थ्यवर्धक पेयपदार्थ का बाजार ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है जबकि कार्बोनेटिड पेय पदार्थ जैसे कोका कोला, पेप्सी का बाजार पिछले तीन साल के दौरान 15 से 20 प्रतिशत की रफ्तार से कम हुआ है, क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति उपभोक्ता अधिक जागरुक हुआ है।

एसोचैम ने अपने इस अध्ययन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों से करीब 2,500 लोगों से बातचीत की है।

भाषा

਍

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement