महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना : 22 अगस्त से होगी अंतिम दलीलों की सुनवाई
'

दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना : 22 अगस्त से होगी अंतिम दलीलों की सुनवाई

PTI

- August,17 2013 7:23 PM IST

मामले में अंतिम सुनवाई की तारीख तय करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना ने आरोपियों विनय शर्मा और पवन गुप्ता के वकील को सोमवार को अपना बचाव बंद करने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने कहा, मैं आखिरी दलीलों के लिए गुरूवार :22 अगस्त: की तारीख तय कर रहा हूं। अत: अपना बचाव इसके पहले पूरी कर लें। अदालत ने कहा कि अब उन्हें और मौका नहीं दिया जाएगा।

अदालत ने यह आदेश विनय के आवेदन पर दिया है। विनय ने तीन और गवाह पेश किए जाने के लिए अनुमति मांगी है ताकि यह स्थापित किया जा सके कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान गलत और तोड़ मरोड़ कर दिए गए थे।

अदालत ने बचाव पक्ष को दो और गवाह पेश करने की अनुमति देते हुए कहा, यह आपके :विनय और पवन: लिए मामले में अपना बचाव सबूत पेश करने के लिए आखिरी मौका है।

भाषा

संबंधित पोस्ट