महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार नक्सली हमला: कल करेगी कांग्रेस प्रार्थना सभा
'

नक्सली हमला: कल करेगी कांग्रेस प्रार्थना सभा

PTI

- May,26 2013 10:33 PM IST

इस प्रार्थना सभा मंे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इसमंे नहीं आ पायैंगे क्योंकि वह जापान जायेंगे।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेद्वी ने कहा कि पार्टी मुख्यालय, 24 अकबर रोड पर यह प्रार्थना सभा न केवल कांग्रेस नेताओं के लिए बल्कि नक्सली हिंसा में मारे गए सभी लोगों के लिए है।

राहुल गांधी आज तड़के छत्तीसगढ़ गए थे और उन्होंने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया।

मनमोहन सिंह एवं सोनिया गांधी भी छत्तीसगढ़ गए और वहां वे हमले में घायल हुए लोगों से मिले। दोनों नेता गुड़गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेता वी सी शुक्ला से भी मिले जहां उनका इलाज चल रहा है।

कल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हथियारों से लैस माओवादियों ने कांग्रेस नेताओं पर हमला किया जिसमें कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे समेत 27 लोग मारे गए। शुक्ला समेत 32 अन्य घायल हुए।

संबंधित पोस्ट