टाइटन समूह ने कंपनी की विभिन्न घडियों पर छूट और अन्य उत्पाद बाजार में उतारने का ऐलान करते हुए कहा है कि इस बार कंपनी का पंजाब में पिछले साल की अपेक्षा 25 फीसदी अधिक कारोबार करने का लक्ष्य है।
टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बिजनेस प्रमुख :टाइटन एसेसरीज: दिनेश अमिथा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, कंपनी का लक्ष्य पंजाब मंे पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस साल 25 फीसदी अधिक कारोबार करने का है। देश भर मंे पंजाब मंे कंपनी के उत्पादों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
टाइटन के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक नीरज वर्मा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, पिछले वित्तीय वर्ष में पंजाब मंे कंपनी का बिजनेस लगभग 400 करोड का था। इस बार हमारा लक्ष्य अधिक बिजनेस का है। इसके लिए हमने पंजाब के बाजार में टाइटन के अन्य उत्पाद उतारने का भी फैसला किया है।
वर्मा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में टाइटन इंडस्ट्रीज ने लगभग 7800 करोड रुपये का कारोबार किया था।
भाषा रंजन
07041731 दि
नननन