महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद
अन्य समाचार किफायती ग्रामीण शाखा का माडल तैयार करें बैंक .. रिजर्व बैंक
'

किफायती ग्रामीण शाखा का माडल तैयार करें बैंक .. रिजर्व बैंक

PTI

- July,09 2012 5:55 AM IST

रिजर्व बैंक ने देश में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवायें पहुंचाने के लिये बैंकों से कम लागत वाली छोटी ग्राम शाखा का कारगर माडल विकसित करने को कहा है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कल शाम यहां इंडियन ओवरसीज बैंक के एक कार्यक्रम में कहा मेरा मानना है कि गांव में खोली जाने वाली एक किफायती बैंक शाखा के माडल पर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा मैं इससे पहले भी कई मौकों पर यह कह चुका हुं कि बैंकों को वित्तीय समावेश के लिये दायित्व मानकर नहीं बल्कि इसे एक संभावना मानकार काम करना चाहिये ताकि व्यवस्था के निचले तबके तक लाभ पहुंचाया जा सके।

सुब्बाराव ने कहा कि रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में बैंकों के बीच एक प्रतिस्पर्धा देखने की उम्मीद करता है, यह प्रतिस्पर्धा गांवों में एक छोटी, कम कर्मचारियों और कम खर्च वाली बैंक शाखा की मिशाल पेश करने के लिये होगी।

दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवायें पहुंचाने के लिये वर्ष 2010 में एक कार्ययोजना तैयार की गई जिसके तहत 2,़000 से अधिक आबादी वाले गांवों को औपचारिक बैंकिंग तंत्र से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। इसके तहत देशभर में ऐसे 74,000 गांवों की पहचान की गई। विभिन्न बैंकों को इन गांवों में मार्च 2012 तक बैंकिंग सेवायें उपलब्ध कराने को कहा गया।

ज्यादातर बैंकों ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और ताजा आंकड़ों के अनुसार देशभर में इन गांवों में 1,10,000 बैंको ने व्यवसायिक प्रतिनिधि तैनात किये हैं।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट