Advertisement
टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैं
अन्य समाचार उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय
'

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय

PTI

- July,09 2012 4:45 AM IST

उत्तरप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और सूबे के ज्यादातर हिस्से बारिश से सराबोर हैं।

मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि दो दिन पहले प्रदेश में दाखिल होने वाला मानसून अब पूरे सूबे में सक्रिय हो चुका है।

पिछले 24 घंटे के दौरान ककरही :सिद्धार्थनगर: में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी।

इसके अलावा राजधानी लखनउ तथा पीलीभीत में 15-15, बांसी :सिद्धार्थनगर: में 14, रिगौली :गोरखपुर: में 11, वाराणसी में नौ, उतरौला :बलरामपुर: में आठ, इलाहाबाद, बलरामपुर तथा नीमसार :सीतापुर: में सात-सात, जमानिया, गौतमबुद्ध नगर, चंद्रदीपघाट :गोंडा: मिश्रिख :सीतापुर: तथा खलीलाबाद :संत कबीर नगर: में छह-छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की वजह से राज्य के इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनउ, फैजाबाद तथा बरेली समेत अधिसंख्य मंडलों में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी है।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement